MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। इनमें ग्रुप-3 सब इंजीनियर और मानचित्र, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के जरिये कुल 1,700 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
12 सितंबर को आवेदन की अंतिम तारीख
इस भर्ती के तहत उम्मीदवार 12 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 17 सितंबर है। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 01 अक्टूबर , 2026 को किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
आवेदन शुल्क और पात्रता
रजिस्ट्रेशन फीस विभिन्न वर्गों के आधार पर निर्धारित की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई, इंजीनियरिंग में स्नातक और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी अनिवार्य है।
भर्ती के लिए आयु सीमा
वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।












