पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी राज्य रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से ‘महात्माश्री’ कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के बाद बंगाल सरकार ने यह कदम उठाया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि महात्माश्री योजना के तहत गारंटीड कार्यदिवसों की संख्या 75 से बढ़ाकर 100 की जाएगी। इसके अतिरिक्त बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पिछले चार वर्षों से बंगाल को मनरेगा का फंड नहीं दे रही है इसलिए केंद्र द्वारा फंड रोके जाने के बाद मार्च 2024 में कर्मश्री योजना शुरू की गई थी।
By: Jagran.com
