दिल्ली सरकार जनहित के कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोहतास नगर और बवाना विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “दिल्ली सरकार प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कठिन परिस्थितियों में किसी भी नागरिक को सहायता के लिए भटकना न पड़े”।
अधिकारियों को जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर पात्र परिवार को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलन चाहिए। सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए।
लाभार्थी परिवारों ने जताया आभार
सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि जरूरतमंदों लोगों को समय पर सहायता पहुंचना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आर्थिक सहायता करना ही वित्तीय सहयोग नहीं होता है, बल्कि सरकार की ओर से नागरिकों के प्रति विश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। दिल्ली सरकार ने समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं लागू कर रही है। वहीं कार्यक्रम में लाभार्थी परिवारों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद व्यक्त किया। दिल्ली सरकार की इस पहल को जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बताया।











