केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, “सरकार विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता देने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी करेगी। बता दें कि अमित शाह मिलन मेला ग्राउंड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने विस्थापित हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान का सपना देखा था और हम उस सपने को पूरा कर रहे हैं। हमने सीएए लागू किया है। हमने हिंदुओं को नागरिकता देने का काम किया है और जो लोग इसके हकदार हैं, उन सभी के लिए यह प्रक्रिया पूरी करेंगे।
जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “हम नागरिकता देने की प्रक्रिया जल्द पूरी करेंगे। इस प्रक्रिया में जो भी दिक्कतें बची हैं, उन्हें दूर किया जायेगा और हर हकदार व्यक्ति को नागरिकता मिलेगी।” वहीं उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों की पहचान की जा रही है और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
शाह का राजनीतिक संदेश
उन्होंने कहा कि अब उन सभी लोगों को सजा देने का समय आ गया है जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है और लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा, “मैंने चुनाव से पहले ही कहा था कि किसी को बख्शा नहीं जायेगा और अब वह समय आ गया है। सरकार ने विधेयक पारित कर दिये हैं और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले सभी दोषियों को इसका हर्जाना भरना होगा”।











