भारत-इंडोनेशिया संबंधों का सुनहरा अध्याय, पीएम मोदी को इंडोनेशिया का ‘सर्वोच्च’ सम्मान

इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों की यात्रा पर है। इसी बीच इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्वारा दिए गए इस सम्मान को पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने संबंधों को समर्पित किया है।

द्विपक्षीय संबंधों में सुनहरा अध्याय
इंडोनेशिया पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया। राष्ट्रपति प्रबोवो का स्वयं स्वागत करना दोनों देशों के बीच की विशेष आत्मीयता को दर्शाता है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में एक नए और सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है।

 रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रणनीतिक सहमति
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों देशों ने हिंद महासागर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोस्ट गार्ड के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और रक्षा आदान-प्रदान को नई गति देने पर सहमति जताई है।

सांस्कृतिक और स्वास्थ्य सहयोग की पहल
इसके अलावा वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में आर्थिक और सामरिक वार्ताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और संस्कृति पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।  भारत इंडोनेशिया को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं निर्यात करेगा और वहां के स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमता निर्माण में मदद करेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़