दिल्ली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए महाअभियान की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख‘ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ किया।
300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी
इसके साथ ही अमित शाह ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी भी दिखाई। अमित शाह ने इस अवसर पर कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। आरके पुरम सेंट्रल पार्क में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
अभियान से जुडने का आह्वान
वहीं इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय रिज और नानकपुरा रिज में भी पौधारोपण किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के मंत्री मौजूद रहे। सभी नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस अभियान से जुडने का आह्वान किया ताकि दिल्ली को साफ और स्वच्छ शहर बनाया जा सके।











