उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में विकास कार्यों में किसी तरह की ढील मुख्यमंत्री को स्वीकार्य नहीं है। इसी बीच बुधवार को मीरजापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से जमकर सवाल-जवाब किए। अष्टभुजा स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विंध्य मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा की और योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विकास परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्रस्ताव तय समयसीमा के अंदर शासन को भेजे जाएं। इस बैठक में मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों से जुड़े ग्राम सड़क, प्रमुख जिला मार्ग, सेतु निर्माण, बाईपास, धार्मिक पर्यटन और अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्ताव 15 जुलाई तक शासन को भेजने के निर्देश दिए और कहा कि 15 अगस्त तक स्वीकृत योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों की साफ-सफाई, सुंदरीकरण, अतिक्रमण हटाने और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विंध्यधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।