UPSC ने निकाली 48 पदों पर भर्ती, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन  

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती निकाली है। आयोग ने योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 48 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

सरकारी नौकरी का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती निकाली है। आयोग ने योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 48 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

कैसे करें आवेदन?
बता दें की आवेदक ऑनलाइन प्रक्रिया से भी आवेदन कर सकता है। जिसके लिए 11 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

किन पदों पर निकली भर्ती?
इस भर्ती के तहत कृषि मंत्रालय में असिस्टेंट सॉइल केमिस्ट, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (SFIO) में प्रॉसिक्यूटर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके अलावा  स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत अलग-अलग चिकित्सा शाखाओं जैसे क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भी भर्ती निकाली गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़