’10 कदम, 10 का दम’ का रिपोर्ट कार्ड पेश, पीएम मोदी के विदेशी दौरों की उपलब्धियों का जिक्र

संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेशी यात्राओं को लेकर जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेशी यात्राओं को लेकर जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। दरअसल पीएम मोदी हाल ही में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यात्रा पर गए हुए थे। जहां उन्होंने आपसी रणनीतिक व्यापार को मजबूत करने का काम किया है।

आर्थिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ
संबित पात्रा  ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के इन दौरों से देश को रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ मिले हैं। इन विदेशी दौरों को लेकर संबित पत्र ने अपनी प्रस्तुति को “10 कदम, 10 का दम” नाम दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत इस पूरे क्षेत्र में “स्थिरता लाने वाली ताकत” के रूप में उभर रहा है।

दुनिया में भरोसा कायम
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में कई देशों की सरकारें और नीतियां बदली हैं लेकिन भारत ने राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक मजबूती के जरिए दुनिया में भरोसा कायम किया है। कोविड महामारी, समेत आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत ने अपनी स्थिरता बनाए रखी है।

रणनीतिक गठबंधन मजबूत
संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरों को हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक गठबंधन मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि सेशेल्स से लेकर इंडोनेशिया तक भारत ने समुद्री क्षेत्र में अपनी मौजूदगी और सहयोग को बढ़ाया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़