CBSE 10वीं रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, रिजल्ट निकलते ही यहाँ देखें अपना परिणाम

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) के कक्षा दसवीं के रिजल्ट का इंतजार अब कभी भी खत्म हो सकता है।

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) के कक्षा दसवीं के रिजल्ट का इंतजार अब कभी भी खत्म हो सकता है। जल्द ही CBSE रिजल्ट जारी कर देगा जिसे CBSE 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा भी आप results.digilocker.gov.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते है। हालांकि अभी तक कोई ऐसी तारीख घोषित नहीं की गई है जब रिजल्ट आना हो। ऐसे में अब परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह इंतजार बहुत लंबा होता जा रहा है।

हर विषय में 33 प्रतिशत अंक जरूरी
बता दें कि CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख 68 हजार 854 छात्रों ने आवेदन किया। परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को 33 प्रतिशत अंक हर विषय में हासिल करना बहुत जरूरी है।

आपके लिए जरूरी जानकारी
रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सके हैं। अपना रिजल्ट देखने के साथ-साथ आप अपने परिणाम को डाउनलोड भी कर सकते हैं। वहीं अगर कोई छात्र अपने परिणाम से असन्तुष्ट है तो वो उस विषय में अपने अंकों की पुनः जांच करवाने के लिए भी आवेदन कर सकता है। हालांकि इसके लिए तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़