‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का महिलाओं को जल्द मिलेगा लाभ, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना की रक्षाबंधन से शुरुआत होने जा रही है।

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना की रक्षाबंधन से शुरुआत होने जा रही है। दरअसल इस योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ था जो महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करती थी। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। जिसका  आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर शुभारंभ होने जा रहा है।

2500 रुपए की आर्थिक सहायता
दिल्ली सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसकी राशि सीधा महिलाओं के बैंक खातों में जाती है। दिल्ली सरकार की इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहयोग देना है।

17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार की इस योजना से लगभग 17 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकता है। गौरतलब है की  विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने इस योजना का वादा किया था और अब सरकार अपने वादे को पूरा करने के अंतिम चरण में है।

जानिए पात्रता संबंधी शर्तें
बता दें की इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता संबंधी शर्तें भी रखी गई है। इसके अनुसार सिर्फ  21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं ही इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगी। लाभार्थी 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर्मी होगी। सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद ही पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़