दिल्ली सरकार अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म एआई से अब विकास कार्यों को और सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एआई-संचालित ‘डस्ट पोर्टल 2.0’-डस्ट पॉल्यूशन कंट्रोल सेल्फ-असेसमेंट वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म एआई को विकसित किया जा रहा है जिसकी 0सहायता से परियोजना संचालकों को स्व-मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी और डेटा आधारित निगरानी और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई
डस्ट पोर्टल 2.0 का इस कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार एआई निगरानी व्यवस्था को ज्यादा सटीक और प्रभावी बना सकती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सख्त नियमों से नहीं, बल्कि आधुनिक और स्मार्ट प्रशासनिक प्रणालियों से भी लड़ी जाएगी।
डिजिटल तकनीक से हो रही आसानी
सीएम रेखा गुप्ता उन्होंने कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक के माध्यम से हमारी सरकार अनुपालन प्रक्रिया को सरल, निगरानी को अधिक प्रभावी बना रही हैं। यह प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक निर्माण एजेंसी स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली के निर्माण में सक्रिय भागीदारी रहेगी।











