जींद से दिल्ली तक होगा हाइड्रोजन ट्रेन का विस्तार,  रेल मंत्रालय का परीक्षण कार्य जारी

रेल मंत्री ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का निकट भविष्य में विस्तार किया जाएगा और इसे दिल्ली तक चलाया जाएगा।

हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। जिसे लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है। रेल मंत्री ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का निकट भविष्य में विस्तार किया जाएगा और इसे दिल्ली तक चलाया जाएगा। बता दें की जींद से शुरू हुई यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन फिलहाल सोनीपत तक ही चलेगी।

परीक्षण कार्य जल्द होगा पूरा
रेल मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सोनीपत से दिल्ली रेल लाइन पर यह परीक्षण रेल मंत्रालय की और से शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही इसका परीक्षण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस ट्रेन को जींद से दिल्ली तक चलाया जाएगा। इसके सफल होने पर यह देश के अन्य हिस्सों में भी चलाई जाएगी।

करोड़ों की रेल परियोजनाओं पर काम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन की पूरी तकनीक उपलब्ध है। रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का वह राज्य है जहां पानी से ट्रेन चली है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा राज्य में इस वक्त करीब 18 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 34 रेलवे स्टेशनों के नवनिर्माण का काम चल रहा है। इनमें से पांच रेलवे स्टेशनों का पुर्ननिर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 16 वंदे भारत और 8 अमृत भारत ट्रेनों का आवागमन है। वहीं भविष्य में भी हरियाणा को कई रेल परियोजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़