उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा दौरे के दौरान करोड़ों की सौगात दी। सीएम योगी ने अमरोहा और धनौरा विधानसभा क्षेत्र की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिनकी लागत करीब 207.49 करोड़ रुपये है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
सरकार की प्रथमिकताएं गिनाईं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया। इसके साथ ही हर क्षेत्र में अपने सरकार की क्या प्रथमिकताएं है उनसे जनता को रूबरू करवाया। सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को गति दी है।
गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से अमरोहा से दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज की यात्रा के समय में बहुत कमी आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमरोहा अब पिछड़े जिले की पहचान से बाहर निकल चुका है। अमरोहा विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए अपनी नई पहचान बनाएगा।
पूर्व सरकारों पर प्रहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर करार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले राज्य में विकास था ही नहीं, उस समय विकास और औद्योगिक निवेश के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है अब राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त की जा रही है।
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं यातायात को आसान बना रही हैं। साथ ही आर्थिक विकास को भी यह परियोजनाएं बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष फोकस गंगा एक्सप्रेसवे से अमरोहा को जोड़ने पर रहा है। इसका लाभ अब जिले को मिलने लगा है।












