उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन के जरिए लोगों की समस्याओं को सुनते है। गोरखपुर और लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से जनता दर्शन किया जाता है। जिसमें दूर-दूर से फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचते हैं और सीएम के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हैं।
फरियादियों की समस्याओं को सुना
इसी दिशा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आधिकारिक सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग में जनता दर्शन लगाया। इस दौरान दूर-दराज के आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। सीएम योगी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान तुरंत होना चाहिए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर जन-समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
सीएम योगी के जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, इलाज के लिए आर्थिक सहायता समेत कर मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि हर जरूरतमंद को न्याय मिलना चाहिए। हर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी तरह की ढील या लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जाएगी।












