मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कालापीपल–पानखेड़ी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र में 50 बेड वाले आधुनिक अस्पताल को मंजूरी प्रदान की है। अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। जिससे हजारों लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
राज्य सरकार का जताया आभार
इस आधुनिक अस्पताल की सौगात को लेकर स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है की स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से आधुनिक अस्पताल की जरूरत महसूस ही रही थी, जिसे अब राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी
इस अस्पताल से स्थानीय लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। विशेष रूप से आपातकालीन और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद भी है।











