छत्तीसगढ़ सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 92 ASP और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शासन ने साफ कर दिया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

तबादला सूची में किसके नाम?
जारी आदेश के अनुसार, ओ.पी. शर्मा को सेनानी, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सुरक्षा पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

फेरबदल से सरकार का क्या उद्देश्य?
राज्य सरकार का इस फेरबदल से उद्देश्य है प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करना है। इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़