बंगाल सरकार का ‘संकल्प पत्र’ में किया वादा पूरा, 1 अगस्त से मिलेगी बढ़ी हुई वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगता पेंशन

बीजेपी अपने ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों को पूरा करने में लग गई है।

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया। अपने संकल्प पत्र और चुनावी वादों से जनता का दिल जीत और चुनाव में भी जीत हासिल की। अब बीजेपी अपने ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों को पूरा करने में लग गई है। संकल्प पत्र में किए वादे के अनुसार, 1 अगस्त से वास्ताविक लाभार्थियों को बढ़ी हुई वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगता पेंशन मिलेगी।

1,500 रुपये प्रति माह मिलेगी पेंशन
बता दें की संकल्प पत्र में पेंशन की धनराशि 1,500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया गया था जो अब 1 अगस्त को बढ़ी हुई धनराशि पेंशन के रूप में मिलने जा रही है। हालांकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय यह पेंशन राशि 1,000 रुपये थी।

नोटिफिकेशन में बढ़ी हुई राशि की घोषणा
पश्चिम बंगाल पंचायत मामलों और ग्रामीण विकास विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत तीन पेंशन योजनाओं में बढ़ी हुई राशि की घोषणा की। सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के लाभार्थियों को अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। हर योजना के लाभार्थियों को अब 500 रुपये प्रति महीने अतिरिक्त मिलेंगे।

संबधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश
राज्य सरकार ने दावा किया है कि इन तीन कल्याणकारी योजनाओं के तहत बढ़ी हुई पेमेंट का अतिरिक्त खर्च, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य पंचायत मामलों और ग्रामीण विकास विभाग के बजट आवंटन से पूरा किया जाएगा। इस आदेश को तेजी से लागू करने और सभी पात्र लाभार्थियों तक संशोधित पेंशन राशि पहुंचाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों, जिला पंचायत और ग्रामीण विकास अधिकारियों, संबंधित लागू करने वाली एजेंसियों और राज्य शहरी विकास एजेंसी को जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़