उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह जुट गई है। बीजेपी के संगठनात्मक अभियान को नई गति देने की दिशा बूथ सदस्यों में जोश भरने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित प्रदेशव्यापी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का शुभारंभ किया।
आगामी चुनावों की तैयारियां तेज
बीजेपी के प्रदेशव्यापी बूथ सम्मेलन अभियान की औपचारिक शुरुआत इस सम्मेलन से हुई है। बीजेपी ने इसके माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में व्यापक रणनीति पर कार्य करेगी। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को आमजन के बीच पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
बूथ कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बूथ कार्यकर्ताओं को बीजेपी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताया। सीएम योगी ने कहा कि पार्टी की प्रत्येक चुनावी सफलता के पीछे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीएम योगी ने बूथ कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित का संकल्प
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। बूथ जितना मजबूत होगा, लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ को और ज्यादा सक्रिय और संगठित बनाने का आह्वान किया।












