उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण को सुना। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नवाचार, नशामुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, अंतरिक्ष विज्ञान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
सक्रिय भागीदारी का आह्वान
सीएम धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और करीब 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपना कारोबार आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही, मिशन शक्ति SAT के माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक सीखने के अवसर मिलने की जानकारी साझा की।”
स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी नेआगामी विश्वकर्मा जयंती पर शिल्पकारों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा आगामी त्योहारों में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।











