मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे। जहां सीएम ने मंदाकिनी और सिंहावल नदियों के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बता दें कि मंदाकिनी और सिंहावल नदियों के जलस्तर बढ़ने से आस पास के इलाकों को बाढ़ के संकट का सामना करना पड़ा।
बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल
सीएम मोहन यादव हालात का जायज़ा लेने के लिए दोनों नदियों के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने राहत शिविरों और बस्तियों में लोगों का हाल-चाल जाना। सीएम मोहन यादव ने कहा कि “प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। अधिकारियों को अगले दो-तीन दिनों तक मौके पर ही रहने और प्रभावित परिवारों के लिए ज़रूरी सामान, मेडिकल मदद और खाने-पीने की चीज़ों की सप्लाई पक्की करने के निर्देश दिए गए हैं।”
प्रभावित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “कुदरती आपदा के इस मुश्किल समय में, राज्य सरकार हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है। यह राहत की बात है कि ईश्वर की कृपा, मौसम के पूर्वानुमान और प्रशासन की तत्परता की वजह से किसी की जान नहीं गई। फिर भी, कई परिवारों को हुए आर्थिक नुकसान का पूरा सर्वे किया जाएगा और हर मुमकिन मदद दी जाएगी।”












