देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में शामिल हुए सीएम धामी, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई सार्थक चर्चा

देहरादून में 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यशाला का आयोजन किया गया।

देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, इसकी व्यापक पहुँच और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य व ‘नमो ऐप’ के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम धामी का संदेश
इस कार्यशाला के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “इस कार्यशाला में शामिल होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र-निष्ठा की गौरवशाली यात्रा को हर व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प और मज़बूत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सेवा को माध्यम और राष्ट्रहित को सर्वोपरि लक्ष्य बनाना रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मविश्वास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं।”

जन-जन तक पहुंचे पीएम की प्रेरणादायी यात्रा
सीएम धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस प्रेरणादायी यात्रा और सेवा-भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को राष्ट्रनिर्माण के इस संकल्प से जोड़ना हम सभी का दायित्व है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़