‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का होगा आयोजन, 1 सितंबर को जेपी नड्डा दिलाएंगे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत उर्वरक विभाग ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का आयोजन करने जा रहा है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत उर्वरक विभाग ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का आयोजन करने जा रहा है। यह स्वच्छता पखवाड़ा 1 सितंबर से 15 सितंबर, 2026 तक चलेगा। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। इसके साथ ही जेपी नड्डा पूरे देश को स्वच्छता संदेश देंगे।

स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी
बता दें कि, इस स्वच्छता पखवाड़े के तहत सबसे पहले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन और कपड़े के थैले/रीयूजेबल बोतलों के उपयोग के प्रति जन-जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

डिजिटल स्वच्छता पर विशेष रणनीति
उर्वरक विभाग ने डिजिटल स्वच्छता पर विशेष रणनीति तैयार की है। आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत ई-ऑफिस और डिजिटल फाइलिंग को व्यवस्थित किया जाएगा। ई-ऑफिस प्रणाली में लंबित ई-फाइलों की समीक्षा, निष्पादित फाइलों को डिजिटल रूप से क्लोज/आर्काइव करना और डेटाबेस को सुव्यवस्थित करना भी शामिल है। इसके साथ ही विभाग के कार्मिकों को आधिकारिक ईमेल इनबॉक्स से अनावश्यक, स्पैम और पुरानी फाइलों/अटैचमेंट्स को हटाकर सर्वर स्पेस को खाली करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़