उत्तर प्रदेश के कई नए जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10वीं पास महिला उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर सामने आया है। जो भी महिला उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक है वो अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसके साथ ही महिला उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
आयु सीमा की निर्धारित
इस भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकता है। इस भर्ती में आवेदन करने पर कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।












