उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। आज लखनऊ में, व्यापक आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सर्विस कॉर्पोरेशन’ (UPCOS) का उद्घाटन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
UPCOS पोर्टल और वेबसाइट करेंगे लॉन्च
आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार एक नई शुरुआत करने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सर्विस कॉर्पोरेशन’ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, UPCOS पोर्टल और वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा, ‘लोगो’ का अनावरण होगा। जिसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक भी वितरित किए जाएंगे।
आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा
योगी सरकार की प्राथमिकता आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। सरकार का मानना है टेक्नोलॉजी से पारदर्शिता, सिस्टम से सुरक्षा और हर कर्मचारी के श्रम का सम्मान—यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।











