खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे पर रहे। जहां सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में स्थानीय निवासियों से मुलाकात की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे पर रहे। जहां सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को सीएम धामी के समक्ष रखा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश
सीएम धामी ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि, जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से लें और उसे समयबद्ध तरीके से समाधान करने का प्रयास करें।

समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
सीएम धामी ने नागरिकों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि, “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मूल मंत्र के साथ, हमारी सरकार जन-सेवाओं को अधिक संवेदनशील, सरल और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़