पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का मेगा प्लान, विभिन्न कार्यक्रमों का खास प्लान किया तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस अवसर पर वडनगर से वाराणसी तक यात्रा निकालेगी। अभियान में युवा और जनकल्याण कार्यक्रम शामिल होंगे।

17 सितंबर को यात्रा की शुरुआत
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस अवसर पर पीएम मोदी की जन्मस्थली वडनगर से उनके चुनाव क्षेत्र वाराणसी तक यात्रा निकालने जा रही है। बीजेपी जल्द ही यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप देगी। हालांकि इस अभियान के तहत यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को वडनगर से होगी। पार्टी यात्रा के दौरान जनता को पीएम मोदी के राजनीतिक सफर और उनके कार्यकाल में लागू हुई जनहित की योजनाओं के बारे में बताएगी।

लोगों को दी जाएगी कार्यों की जानकारी
भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए गए इसकी जानकारी लोगों की दी जाएगी। पार्टी ने राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती समेत अन्य गतिविधियों के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अभियान से जोड़ने की योजना बनाई है।

विभिन्न कार्यक्रमों में क्या-क्या शामिल?
बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, नुक्कड़ नाटक व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगे। साथ ही ‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़