रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 4029 पदों पर भर्ती, यहाँ जानें आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता

रेलवे में जूनियर इंजीनियर यानी JE के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

रेलवे में जूनियर इंजीनियर यानी JE के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती क तहत कुल 4029 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वो पोर्टल rrba pply.gov.in पर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और आयु सीमा
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 निर्धारित है वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

पात्रता और आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। भर्ती में अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी पीएच वर्ग को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। हालांकि, सीबीटी 1 होने के बाद General/ OBC/ EWS वर्ग को 400 रुपये और SC / ST / PH / Female कैंडिडेट्स को पूरी फीस रिफंड हो जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़