SSC ने जेई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की जारी, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन?

SSC यानि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जेई भर्ती परीक्षा के लिए भर्ती निकाली गई है।

SSC यानि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जेई भर्ती परीक्षा के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहे हैं वो ऑनलाइन माध्यम से SSCकी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और शुल्क
बता दें कि इस भर्ती के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 22 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित है। भर्ती के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी के लिए आवेदन निशुल्क है।

भर्ती के लिए पात्रता
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री डिप्लोमा प्राप्त किया होना अनिवार्य है। भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु कुछ पदों के लिए 30 वर्ष निर्धारित है वहीं कुछ पोस्ट के लिए 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। इसके अलावा आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़