मथुरा में सीएम योगी की बड़ी घोषणा, सीएम ने कहा-“अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अयोध्या काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को विकसित किया जाएगा।

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अयोध्या काशी के भव्य विकास के बाद अब ब्रजभूमि को विकसित किया जाएगा। अयोध्या-काशी की तर्ज पर जन-भावनाओं के अनुरूप ब्रजभूमि को विकसित किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि इसके लिए डबल इंजन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि यहां ऐसा भव्य परिसर तैयार किया जाएगा, जैसा अयोध्या और काशी में हुआ है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारें श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता होती थी। लेकिन वर्तमान की यह सरकार कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी फिर से समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं। लेकिन डबल इंजन की सरकार इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

अयोध्या में भव्य विकास
सीएम ने कहा कि अयोध्यावासियों को कल्पना भी नहीं थी कि कभी अयोध्या का इतना भव्य विकास होगा। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे साकार कर दिखाया है। आज प्रभु श्रीराम के नाम को जन-जन तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। कनेक्टिविटी के लिए चारों ओर से फोरलेन सड़कें बन चुकी हैं। रेलवे की डबल लाइन हो चुकी है। आज अयोध्या में विकास की धारा बह रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़