UIIC यानि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 भर्ती 2026 के लिए भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वो 8 सितंबर यानि कल से आवेदन जमा कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन करने की की लास्ट डेट 28 सितंबर 2026 तय की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में स्नातक इंजीनियरिंग डिग्री पोस्टग्रेजुएशन डिग्री हिंदी-अंग्रेजी विषयों के साथ पोस्टग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है।
आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 जून 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।











