लखनऊ में दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का उद्घाटन, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में निवेश का किया आह्वान

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया है। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुटीर उद्योग चलाने वालों के साथ टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया।

नए निवेश प्रस्तावों पर समझौते
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “सम्मेलन में 5196 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्तावों पर समझौते किए गए हैं और यह सिर्फ प्रदेश की टेक्सटाइल नीति और निवेश के अनुकूल माहौल का परिणाम है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपतियों और निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश नीति, बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और बाजार—चारों स्तरों पर निवेश के लिए तैयार है।

निर्यात में लगभग 56 फीसदी की बढ़ोतरी
सीएम योगी ने कहा कि, “हमारे पास विरासत है, हुनर है, मानव संसाधन है, देश का सबसे बड़ा बाजार, उद्योग और उद्यमिता भी है…पिछले 6 वर्षों में प्रदेश के वस्त्र परिधान और हस्तशिल्प निर्यात में लगभग 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।”

पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
सीएम योगी ने पूर्व सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि, “वर्ष 2017 के पहले राज्य में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ यूपी की पहचान बन चुकी थी। पूरे प्रदेश में हत्या, फिरौती, कब्जा, गुंडा टैक्स और अपहरण का उद्योग फल-फूल रहा था। लेकिन आज यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, कर्फ्यू मुक्त हैं। आज कोई माफिया राज्य में खुलेआम नहीं घूम सकता है। अब प्रदेश की बेटियाँ, महिलायें सुरक्षित हैं और व्यापारी भी सुरक्षित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़