योगी सरकार का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, 9 साल में 9 हजार बढ़ा मानदेय

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में दो हजार रुपये प्रतिमाह की घोषणा की है। जिसके बाद अब बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि मानदेय में हुई बढ़ोतरी सितंबर महीने के मानदेय में शामिल होगी, जिसका भुगतान अक्टूबर में होगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने पर फोकस
प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाया था। साल 2017 के मुकाबले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में नौ हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई है और सहायिकाओं के मानदेय में 4500 रुपये की वृद्धि हो गई है।

मानदेय में बढ़ोतरी का तोहफा
विभाग के अनुसार साल 2017 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे वर्ष 2021 में बढ़ाकर आठ हजार रुपये किया गया था। इसी तरह और सहायिकाओं को 1500 रुपये चार हजार रुपये किया गया था। अब नई बढ़ोतरी के संबंध में अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार हर्षिता माथुर को पत्र भेजा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़