अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित, सीएम योगी ने बांटे बढ़े हुए मानदेय के चेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विशेष कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम योगी ने पोषण, शिक्षा और महिला कल्याण से जुड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट पर्यवेक्षकों को सम्मानित करने तथा नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन
वहीं इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘टेक होम राशन’ पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। साथ ही, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक सफल विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीएम योगी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बढ़े हुए मानदेय के लिए प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि, “सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के बचपन और भारत के भविष्य की संरक्षक हैं, क्योंकि अगर बचपन स्वस्थ होगा, तो भारत भी स्वस्थ, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़