वाराणसी में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, कहा-“आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपए किया”

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा की पवित्र भूमि पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा के साथ 'राष्ट्रीय पोषण माह' के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर रहे। सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा की पवित्र भूमि पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा के साथ ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों, किशोरों और उनके परिवारों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के लिए समर्पित रहा।

‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “एक मजबूत, शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए, इस वर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए ‘मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी’ का विषय तय किया गया है। हर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम पंचायत के नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे अपनी आंगनवाड़ी की जिम्मेदारी लें और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में योगदान दें।”

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हम आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय लगातार बढ़ाते रहे हैं, अब हमने इसे बढ़ाकर 12,000 कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़