उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नमन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
‘उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान’
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण और उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान और उनकी स्मृतियों को नमन किया।
स्मृतियों को किया नमन
सीएम योगी ने कहा कि “पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने अपना पूरा जीवन राज्य के प्रशासन में सुशासन के उच्च आदर्शों को स्थापित करने, समाज और अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने, जन-कल्याण को बढ़ावा देने और राष्ट्र के हितों की सेवा करने में समर्पित कर दिया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। “











