पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास, मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा-“निर्यात बाजारों से मजबूत होंगे संबंध”

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत दौरे पर रहे। जहां उन्होंने तांडा बिजेशी में बीईडीएफ बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शनी खेत के शिलान्यास समारोह की शिरकत की।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के पीलीभीत दौरे पर रहे। जहां उन्होंने तांडा बिजेशी में बीईडीएफ बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शनी खेत के शिलान्यास समारोह की शिरकत की। बता दें कि यह केंद्र कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण और बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन की संयुक्त परियोजना है।

व्यावहारिक प्रदर्शन और तकनीकी सहायता
इस केंद्र को किसानों और अन्य हितधारकों को व्यावहारिक प्रदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रस्तावित प्रदर्शन खेत में घोषित बासमती किस्में और बासमती उत्पादन से संबंधित तकनीकें शामिल होंगी। इसके साथ ही कीट और रोग प्रबंधन, जैविक खेती, जैविक इनपुट, समेकित कीट प्रबंधन और समेकित पोषण प्रबंधन प्रथाओं पर भी प्रदर्शन होंगे।

निर्यात बाजारों से मजबूत होंगे संबंध
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस दौरान कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत के पास प्रमुख बासमती उत्पादन क्षेत्र के रूप में महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं। बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से किसानों को प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीज और जैविक इनपुट तक बेहतर पहुंच मिलेगी। इसके साथ ही निर्यात बाजारों के साथ मजबूत संबंध भी बनेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़