लखनऊ में उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संवाद किया। उनके सुझावों, अपेक्षाओं और विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई।
व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा प्राथमिकता
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, “प्रदेश में सुरक्षित, जिम्मेदार आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आतिशबाजी कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
सुरक्षित तरीके से कारोबार बढ़ाने पर जोर
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को वार्षिक अधिवेशन के सफल आयोजन पर बधाई दी। इसके साथ ही संगठन की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों का संरक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ जनसुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि संबंधित सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए और इसके साथ ही सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कारोबार को आगे बढ़ाया जाए।











