BPSSC यानि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के जरिये बिहार में पुलिस कंपनी कमांडर के कुल 65 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित है।
आयु सीमा और योग्यता
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 10 अगस्त, 2026 के आधार पर 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक समान है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।












