सीएम योगी ने की लोक निर्माण विभाग संग समीक्षा बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब आगामी त्योहारों को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब आगामी त्योहारों को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में त्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।

सीएम के अधिकारियों को निर्देश
उत्तर प्रदेश में खस्ताहाल सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मार्गों पर तत्काल काम शुरू कराया जाए। बाढ़-बारिश से प्रभावित हुई सड़कों को प्राथमिकता दी जाए। जहां मरम्मत की जरूरत है, वहां बिना देरी किए सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। सीएम योगी ने कहा कि काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

नए क्षतिग्रस्त मार्गों का सर्वे करने के निर्देश
बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और बारिश से नए क्षतिग्रस्त मार्गों का भी सर्वे कराया जाए। सीएम ने कहा कि अब आगामी त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में लोगों को कोई असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को प्रमुख मार्गों पर आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को पर्वों से पहले जरूरी मरम्मत और नवीनीकरण के काम पूरे करने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़