सीएम रेखा गुप्ता ने की दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के कामकाज की समीक्षा, आयोग की भूमिका को मज़बूत करने पर दिया जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के कामकाज की समीक्षा की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में पात्र नागरिकों को शिक्षा, कौशल विकास, रोज़गार और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में आयोग की भूमिका को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया गया। इस बैठक में आयोग के अध्यक्ष निर्मल जैन, सदस्य और संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

सम्मान और विकास का लाभ
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि दिल्ली में समाज के हर वर्ग को समान अवसर, सम्मान और विकास का लाभ मिले। बैठक में शिक्षा, कौशल, रोज़गार और जन-कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने और पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोग की भूमिका को और मज़बूत करने पर चर्चा हुई।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़