फर्रूखाबाद में बाढ़ पीड़ितों के के बीच पहुंचे मंत्री जयवीर सिंह, राहत सामग्री किट और सर्पदंश राहत अनुदान चेक किये वितरित

उत्तर प्रदेश के सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह फर्रूखाबाद पहुंचे। जहां बाढ़ के संकट से जूझ रहे गंगापार के पीड़ितों से उन्होंने मुलाकात की।

फर्रूखाबाद में बाढ़ से तबाही का मंजर देखने को मिला। इस संकट से गुजर रहे पीड़ितों को योगी सरकार हर संभव मदद करने के प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश के सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह फर्रूखाबाद पहुंचे। जहां बाढ़ के संकट से जूझ रहे गंगापार के पीड़ितों से उन्होंने मुलाकात की। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अमृतपुर में राहत सामग्री किट और सर्पदंश राहत अनुदान चेक वितरित किए।

100 परिवारों को राहत सामग्री किट
इस दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित 100 परिवारों को राहत सामग्री किट बांटी इसके साथ ही 01 लाभार्थी को सर्पदंश राहत अनुदान राशि चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

राहत और बचाव कार्य निरंतर संचालित
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़