उत्तर प्रदेश के 50वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, सीएम योगी ने लोकायुक्त संगठन का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम योगी ने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और कानूनी रूप से सही जांच के लिए एक समर्पित लोकायुक्त संगठन का उद्घाटन किया गया। साथ ही इस मौके पर लोकायुक्त प्रशासन के यादगार प्रकाशन और सूचना पुस्तिका भी जारी की गई।

संगठन के सभी अधिकारियों को बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “लोकायुक्त संगठन की शानदार 50 साल की यात्रा के लिए संगठन के सभी अधिकारियों, कानूनी जानकारों और युवा लॉ स्टूडेंट्स को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। शासन-व्यवस्था में जितनी अधिक ईमानदारी, पारदर्शिता और सच्चाई होगी, हम सुशासन के लक्ष्यों को उतने ही बेहतर ढंग से हासिल कर सकेंगे।”

बिना किसी भेदभाव के सुविधाएं
सीएम योगी ने कहा कि, “लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि हम लोगों के भरोसे के काबिल साबित हों। आज हम राज्य में 16 करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के राशन सुविधाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। टेक्नोलॉजी ऐसी होनी चाहिए जो जन-कल्याण का ज़रिया बने। वहीं सुशासन की दिशा में उठाए गए कदमों को और भी प्रभावी बनाना चाहिए।

सरकारी योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जब तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़ा व्यक्ति संवैधानिक संस्थाओं पर गर्व महसूस नहीं करेगा, तब तक सुशासन का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक सरकार और संस्थाओं की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जहां आम आदमी अपनी बात बिना किसी डर या झिझक के रख सके।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़