सेमीकॉन इंडिया 2026 में सीएम मोहन यादव ने की शिरकत, संभावित निवेश और तकनीकी साझेदारी पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित SEMICON India 2026 में शिरकत की।

मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित SEMICON India 2026 में शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, चिप डिज़ाइन, एडवांस्ड पैकेजिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्रों में संभावित निवेश और तकनीकी साझेदारी पर चर्चा हुई।

सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को किया प्रदर्शित
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, यहाँ मध्य प्रदेश पवेलियन में राज्य की सेमीकंडक्टर पॉलिसी, निवेश के अवसरों, औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट रिसोर्स और उभरते ESDM और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया है।”

इंदौर में इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि, “इंदौर में 23-24 अक्टूबर को एक इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस में सेमीकंडक्टर सेक्टर के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और पॉलिसी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़