केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्य से जुड़े लंबित मामलों पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों और केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित प्रकरणों की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

राज्य से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा
बैठक के दौरान मध्यप्रदेश से संबंधित लंबित मामलों के साथ-साथ केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित विभिन्न प्रकरणों को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन मामलों के जल्द निस्तारण के संबंध में चर्चा की। साथ ही प्रदेश के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर भी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से अनुरोध किया।

केंद्र से सहयोग पर बातचीत
मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मुलाकात में मध्यप्रदेश से जुड़े विषयों के समाधान के लिए केंद्र स्तर पर जरूरी सहयोग पर जोर रहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लंबित मामलों के जल्द समाधान की आवश्यकता बताई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़