सीएम मोहन यादव की पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सौगात, पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में मेस सुविधा का किया वर्चुअली लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निर्मित आधुनिक मेस का वर्चुअली लोकार्पण किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निर्मित आधुनिक मेस का वर्चुअली लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं की सौगात दी।

मेस सुविधा शुरू
मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में भी मेस सुविधा प्रारंभ हुई है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 9 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इस आधुनिक मेस के माध्यम से छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर भोजन व्यवस्था उपलब्ध होगी।

शिक्षा और समग्र विकास को रफ्तार
सरकार की यह पहल विद्यार्थियों के स्वस्थ और सुविधाजनक आवासीय वातावरण के साथ उनकी शिक्षा और समग्र विकास को भी गति प्रदान करेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़