मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। सीएम मोहन यादव ने किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया।
प्राकृतिक खेती कर रहे हजारों किसान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सिंगरौली में 3,000 से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 12,000 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। जिले में कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग से जुड़ी विभिन्न इकाइयां भी स्थापित की गई हैं।”
किसानों और युवाओं के लिए रोजगार पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारी कोशिश है कि स्थानीय स्तर पर ही उत्पादों की प्रोसेसिंग हो, जिससे किसानों और युवाओं के लिए रोजगार और आय के अवसर पैदा हों। सिंगरौली की पहचान न सिर्फ ऊर्जा से, बल्कि कृषि, संस्कृति और पर्यटन से भी बने हमारी सरकार का यही प्रयास है।”












