उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम का अलर्ट, आयुक्त गढ़वाल ने लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड में आगामी 26 और 27 सितंबर को मौसम विभाग की ओर से गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आगामी 26 और 27 सितंबर को मौसम विभाग की ओर से गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में देवभूमि में चारधाम यात्रा द्वितीय चरण में जारी है। ऐसे में मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने अहम बैठक की। इस दौरान गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों से विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

होल्डिंग एरिया में रोकने का फैसला
आयुक्त गढ़वाल मंडल ने बैठक के दौरान जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया। इसके साथ ही स्थानीय परिस्थितियों का आकलन भी किया। जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि यात्रा को स्थगित न करते हुए भारी वर्षा की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिस्थितियों के अनुसार यात्रियों को निकटतम होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

सड़क की स्थिति की लगातार निगरानी
इसके अलावाआयुक्त गढ़वाल ने कहा कि यात्रा मार्गों पर मौसम और सड़क की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों को निर्देश जारी किए कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रियों से अपील
आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिसके बाद ही यात्रा करें। भारी वर्षा या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में प्रशासन की ओर से जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए फैसले लिए गए हैं उनमें सहयोग करें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़