सर्दियों में देवभूमि उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है।

देवभूमि उत्तराखंड में अक्सर सर्दियों के दौरान बिजली की मांग बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। जिसके तहत उत्तराखंड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा।

सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सर्दियों की बिजली आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी धन्यवाद कहा। सीएम धामी ने कहा कि इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार का आदेश
केंद्र सरकार के आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। वहीं फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह महीने में कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। एक अक्टूबर 2026 से यह व्यवस्था प्रभावी होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़