उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत में रूसी संघ के ट्रेड कमिश्नर आंद्रे सोबोलेव और रूसी कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सीएम योगी ने रूसी प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होने के लिए बधाई दी।
निवेश और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 में हमारी भागीदारी का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल इकॉनमी के साथ उत्तर प्रदेश की औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना है।हमने मेट्रो कोच, रेलवे उपकरण, हेवी इंजीनियरिंग, मशीनरी, डिफेंस और एयरोस्पेस कंपोनेंट्स, एनर्जी टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।”
रूसी निवेश को तेजी से बढ़ाने में गहरी रुचि
बैठक के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम, कनेक्टिविटी और निवेशक-अनुकूल नीतियों का लाभ उठाते हुए राज्य में रूसी निवेश को तेजी से बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई। सीएम योगी ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने में साझेदारी के लिए रूसी कंपनियों का स्वागत करता है।”











